VB-G RAM G Yojana 2026 – MGNREGA की जगह नई योजना, अब मिलेगा 125 दिन काम

VB-G RAM G Yojana 2026 क्या है?

VB-G RAM G Yojana केंद्र सरकार की नई ग्रामीण रोजगार योजना है। इसका पूरा नाम विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) है।

1 जुलाई 2026 से इस योजना ने 20 साल पुरानी MGNREGA की जगह ले ली है। अब गाँव के परिवार को 100 दिन की जगह 125 दिन काम मिलने की कानूनी गारंटी मिलेगी।इस योजना का मकसद सिर्फ मजदूरी देना नहीं है, बल्कि गाँव में पानी, सड़क, तालाब और खेती से जुड़ी पक्की संपत्ति बनाना भी है, एंव इंडिया को विकशित गाँव बनाना हैं ।

  • योजना का नाम –  VB-G RAM G Yojana 2026

  • पूरा नाम –  विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)

  • शुरू हुई – 1 जुलाई 2026

  • पुरानी योजना – MGNREGA (2005)

  • रोजगार गारंटी – 125 दिन

  • न्यूनतम मजदूरी – ₹300 प्रति दिन से कम नहीं

  • मजदूरी – ₹300 से ₹450 प्रति दिन (राज्य के हिसाब से)

  • पैसा कैसे मिलेगा –  DBT से बैंक खाते में

  • विभाग – ग्रामीण विकास मंत्रालय

बदलाव पहले MGNREGA में अब VB-G RAM G में
काम के दिन
100 दिन
125 दिन
न्यूनतम मजदूरी
तय नहीं थी
₹300 से कम नहीं होगी
पैसा कौन देगा
ज्यादातर केंद्र
केंद्र 60% : राज्य 40%
काम रोकना
ऐसा नियम नहीं था
बुआई-कटाई में 60 दिन तक रोक सकते हैं
योजना
सिर्फ रोजगार
रोजगार + गाँव का विकास

1. 125 दिन का कामः-  एक परिवार के वयस्क सदस्य को एक साल में 125 दिन तक काम मांगने का अधिकार है।

2. 15 दिन में कामः-  काम मांगने के बाद 15 दिन के अंदर काम देना होगा। अगर काम नहीं मिला तो बेरोजगारी भत्ता मिलेगा।

3. हफ्ते में पैसा:- मजदूरी का पैसा हफ्ते में या ज्यादा से ज्यादा 15 दिन के अंदर सीधे बैंक खाते में आएगा। देर हुई तो मुआवजा मिलेगा।

4. चार तरह के काम होंगे:- जल सुरक्षा, गाँव की सड़क / भवन, आजीविका से जुड़ा काम, और मौसम से बचाव वाला काम।

  • आवेदक ग्रामीण क्षेत्र का निवासी होना चाहिए।

  • परिवार का कोई भी वयस्क (18+ साल) सदस्य अकुशल शारीरिक श्रम करने के लिए तैयार हो।

  • उसके पास Job Card / ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड होना चाहिए।

  • आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना चाहिए।

इसमें अलग से नया ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरना है।

पुराने लोगों के लिए:-
जिनके पास पहले से MGNREGA का Job Card है, उनका वही कार्ड e-KYC के बाद VB-G RAM G में चलेगा। आपको नया कार्ड बनवाने की जरूरत नहीं है।

नए लोगों के लिए:-

  1. अपने ग्राम पंचायत में जाओ।
  2. पंचायत सचिव / रोजगार सेवक से Job Card के लिए फॉर्म लो।
  3. आधार कार्ड, बैंक पासबुक और फोटो जमा करो।
  4. आपका नाम ग्राम पंचायत की लिस्ट में जुड़ जाएगा।
  5. उसके बाद जब काम चाहिए, तब पंचायत में काम के लिए आवेदन दो ।

काम की लिस्ट अब विकसित ग्राम पंचायत योजना (VGPP) के तहत पंचायत ही बनाएगी।

काम क्या-क्या मिलेगा?

इसमें ये काम शामिल है – तालाब की सफाई, खेत पोखरी, पौधारोपण, वर्मी कंपोस्ट, बकरी शेड, मुर्गी शेड, गाँव की सड़क, स्कूल / आंगनबाड़ी का काम और जल संरक्षण का काम।

जरूरी बातें जो ध्यान रखें ।

  1. कोई भी एजेंट / दलाल इस योजना में पैसा नहीं ले सकता। Job Card मुफ्त बनता है।
  2. मजदूरी सिर्फ आपके खाते में आएगी, किसी और के खाते में नहीं।
  3. अगर पंचायत काम नहीं दे रही है, तो ब्लॉक के प्रोग्राम ऑफिसर को शिकायत कर सकते हैं।

निष्कर्षः-

VB-G RAM G Yojana, MGNREGA से बेहतर इसलिए है क्योंकि इसमें 25 दिन काम ज्यादा मिलेगा और मजदूरी भी ₹300 से कम नहीं होगी। अगर आप गाँव में रहते हैं और काम चाहते हैं, तो अपना Job Card तुरंत e-KYC करा के एक्टिव रखें। 

Name Link
VB-G RAM G Official Website
Purana MGNREGA Portal – Abhi bhi chalta hai
Payment Status Check Kare
Ministry of Rural Development Official Website Link

1. Official Website – Sabse Main

VB-G RAM G New Portal
vbgramg.dord.gov.in
Isi par ab Job Card, List, sab kuch milega

.2. Purana MGNREGA Portal – Abhi bhi chalta hai

NREGA Portal
nrega.dord.gov.in
Job Card List, Muster Roll, Payment Status yahi se check hota hai.

3. Ministry of Rural Development

Gramin Vikas Mantralaya
rural.gov.in
Yojna ki asli jaankari, Notification yahi aata hai.

4. Job Card List Check Karne ke liye

nrega.dord.gov.in > Job Card > Apna State > District > Block > Panchayat
Yaha se apne gaon ki list download hoti hai.

5. Payment / Majduri Status

nrega.dord.gov.in > Reports > FTO Status
Isse pata chalega paisa kab aaya.

Note: ये जानकारी ग्रामीण विकास मंत्रालय और PIB की आधिकारिक जानकारी के आधार पर दी गई है। राज्य के हिसाब से मजदूरी दर और नियम में थोड़ा बदलाव हो सकता है, इसलिए अपने ग्राम पंचायत से जरूर कंफर्म करें।

Leave a Reply