सुकन्या समृद्धि योजना 2026: बेटी को मिलेंगे ₹10 लाख तक, जानिए पूरा हिसाब

जी हाँ, अगर आपकी बेटी है और आप उसकी पढ़ाई और शादी के लिए पैसा जोड़ना चाहते हैं, तो सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना से अच्छी कोई योजना नहीं है। इसका फायदा उठाईए , इसमें आप थोड़ा-थोड़ा पैसा डालते हैं और सरकार उस पर बैंक से भी ज्यादा ब्याज देती है।

इस पोस्ट में हम जानेंगे – सुकन्या योजना क्या है, कितना पैसा मिलेगा, कौन खाता खोल सकता है, कागज क्या लगेगा और खाता कैसे खोले।

आप इस तरह का येजनाओं का जानकारी allyojna.com  जैसी साईट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं, यह एक प्रकार का निजी साईट हैं ।

सुकन्या समृद्धि योजना क्या है?

सुकन्या समृद्धि योजना केंद्र सरकार की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना है। इसे साल 2015 में शुरू किया गया था।

इसमें माता-पिता को बेटी के नाम से पोस्ट ऑफिस या बैंक में खाता खोलना होता है। आप उसमें हर महीने या हर साल पैसा डालते हैं। 21 साल बाद सरकार आपका पैसा ब्याज के साथ वापस कर देती है। यह पैसा बेटी की पढ़ाई और शादी के काम आता है।

यह योजना पूरे भारत में चलती है – बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, यूपी सब जगह एक ही नियम है।

सुकन्या समृद्धि योजना: बेटी को मिलेंगे ₹10 लाख – Best Amazing मौका

सुकन्या समृद्धि योजना

सरकार इस वक्त इस योजना पर 8.2% ब्याज दे रही है। यह ब्याज हर 3 महीने में बदल सकता है, पर अभी 8.2% ही है।

आपको पैसा सिर्फ 15 साल तक डालना है। बाकी 6 साल आपको कुछ नहीं डालना है, सिर्फ ब्याज मिलता रहेगा। खाता कुल 21 साल में बंद होगा।

हर महीने कितना डालेंगे 15 साल में आपका पैसा 21 साल बाद बेटी को मिलेगा
₹500
₹90,000
लगभग ₹2,75,000
₹1,000
₹1,80,000
लगभग ₹5,50,000
₹2,000
₹3,60,000
लगभग ₹11,00,000
₹5,000
₹9,00,000
लगभग ₹27,50,000
₹12,500
₹22,50,000
लगभग ₹69,00,000

मतलब: अगर आप हर महीने सिर्फ ₹1,000 भी डालते हैं, तो बेटी की शादी तक आपके पास ₹5.5 लाख हो जाएंगे।

नियम:

  • साल में कम से कम – ₹250 डालना ही है ।
  • साल में ज्यादा से ज्यादा – ₹1,50,000 डाल सकते हैं।
  1. बेटी की उम्र 10 साल से कम होनी चाहिए।
  2. बेटी भारत की नागरिक होनी चाहिए।
  3. एक परिवार में ज्यादा से ज्यादा 2 बेटियों का खाता खुल सकता है।
  4. अगर जुड़वा बेटियां हैं तो 3 का भी खुल जाएगा।
  5. खाता सिर्फ माँ, पिता या कोई भी पालक खोल सकता है।
  1. बेटी का जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)
  2. बेटी का आधार कार्ड (अगर बना है तो)
  3. माँ / पिता का आधार कार्ड और पैन कार्ड
  4. माँ / पिता का 2 फोटो
  5. एक भरा हुआ फॉर्म – जो बैंक / पोस्ट ऑफिस में ही मिलेगा

खाता खोलना बहुत आसान है, सिर्फ 10 मिनट का काम है।

स्टेप 1: अपने पास वाले पोस्ट ऑफिस या बैंक में जाएं – SBI, PNB, Bank of Baroda सब में खुलता है।
स्टेप 2: वहां से सुकन्या समृद्धि योजना का फॉर्म लें।
स्टेप 3: फॉर्म में बेटी का नाम, जन्म तिथि और माँ-पिता का नाम भरें।
स्टेप 4: सारे कागज की फोटोकॉपी के साथ जमा कर दें।
स्टेप 5: पहली किस्त जमा करें – कम से कम ₹250। आपको तुरंत पासबुक मिल जाएगी।

आप चाहें तो इस खाते में पैसा ऑनलाइन भी जमा कर सकते हैं, बैंक ऐप से।

1. पढ़ाई के लिए – 18 साल की उम्र पर:
बेटी के 18 साल की होने के बाद, उसकी पढ़ाई के लिए आप कुल पैसे का 50% निकाल सकते हैं।

2. शादी के लिए – 21 साल की उम्र पर:
खाता 21 साल पूरा होने पर बंद हो जाएगा और पूरा पैसा बेटी को मिल जाएगा। इस पैसे से आप आराम से बेटी की शादी कर सकते हैं।

  • बैंक FD से ज्यादा ब्याज मिलता है – 8.2%।
  • इसमें डाला हुआ पैसा टैक्स में भी छूट देता है।
  • सरकार की योजना है, इसलिए पैसा 100% सुरक्षित है।
  • बेटी के 18 साल के बाद खाता बेटी के नाम पर हो जाता है।

प्रश्न: सुकन्या योजना में 1000 रुपये महीना डालने पर कितना मिलेगा?
उत्तर: 21 साल बाद लगभग ₹5,50,000 मिलेगा।

प्रश्न: क्या 10 साल से बड़ी बेटी का खाता खुल सकता है?
उत्तर: नहीं, 10 साल के बाद खाता नहीं खुलता है।

प्रश्न: क्या इसमें पैसा नहीं डाला तो खाता बंद हो जाएगा?
उत्तर: नहीं, अगर एक साल पैसा नहीं डाला तो खाता बंद नहीं होगा, सिर्फ ₹50 जुर्माना लगेगा।

प्रश्न: सुकन्या योजना सेंट्रल है या राज्य की?
उत्तर: यह केंद्र सरकार की योजना है, पूरे भारत में चलती है।

सुकन्या समृद्धि योजना केंद्र सरकार की सबसे अच्छी बचत योजना है। इस योजना में माता-पिता अपनी बेटी के नाम पर पोस्ट ऑफिस या बैंक में खाता खोलकर हर महीने थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा कर सकते हैं।

इसमें सरकार 8.2% ब्याज देती है। अगर आप हर महीने सिर्फ ₹1,000 जमा करते हैं तो 21 साल बाद आपकी बेटी को लगभग ₹5,50,000 मिलेंगे। इस पोस्ट में हमने बताया है कि खाता कैसे खोलें, कितना पैसा जमा करना है, कौन से कागज लगेंगे और पैसा कब निकलेगा। पूरी जानकारी हिंदी में पढ़ें।

Leave a Reply