लखपति दीदी योजना केंद्र सरकार की सबसे बड़ी महिला योजना है। इसका मकसद है गाँव की महिला को खुद कमाने लायक बनाना, ताकि उसकी सालाना कमाई 1 लाख रुपये से ज्यादा हो जाए। जिस महिला की कमाई 1 लाख पार कर जाती है, उसे ही लखपति दीदी कहा जाता है।
1. किसने शुरू की?
इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने शुरू किया था। 15 अगस्त 2023 को लाल किले से उन्होंने बोला था – “हम 3 करोड़ दीदियों को लखपति दीदी बनाएंगे।“
2. कौन चलाता है?
केंद्र सरकार का ग्रामीण विकास मंत्रालय, दिल्ली से चलती है।
3. पैसा कहाँ से आता है?
पैसा केंद्र सरकार देती है।
4. कहाँ-कहाँ चलती है?
पूरे भारत में। झारखंड में भी, बिहार में भी, यूपी में भी।
एक लाइन में याद रखिए
लखपति दीदी = केंद्र सरकार (मोदी सरकार) की योजना
मैया योजना = झारखंड सरकार (हेमंत सोरेन सरकार) की योजना
दोनों अलग-अलग हैं। दोनों का पैसा एक साथ मिल सकता है।
“लखपति दीदी योजना केंद्र सरकार की योजना है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने शुरू किया है।”
लखपति दीदी योजना केंद्र सरकार की सबसे बड़ी योजना है। इस लखपति दीदी योजना में गाँव की महिलाओं को 1 लाख से 5 लाख तक का लोन मिलता है। अगर आप भी लखपति दीदी योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो सबसे पहले सखी मंडल में जुड़ना होगा।
1) 1 लाख से 5 लाख रुपये तक का कर्ज – बिना ब्याज / बहुत कम ब्याज पर
अपना काम शुरू करने के लिए। जैसे – दुकान, बकरी पालन, सिलाई, मसाला, अचार-पापड़, ब्यूटी पार्लर, डेयरी।
2) मुफ्त ट्रेनिंग
- सिलाई, कढ़ाई
- अचार, पापड़, मसाला बनाना
- मुर्गी पालन, बकरी पालन, मछली पालन
- ड्रोन चलाना – खेत में दवा छिड़कने वाला ड्रोन। ड्रोन दीदी को हर महीने 12,000 से 15,000 रुपये तक मिलते हैं।
- एलईडी बल्ब बनाना, सोलर दीदी बनना
3) सामान बेचने में मदद
आप जो सामान बनाएंगी, उसे सरकार SHE-Mart, मेला, हाट-बाजार, ऑनलाइन में बेचने में मदद करेगी।
4) पहचान
लखपति बनने वाली दीदी को सरकार की तरफ से प्रमाण-पत्र और सम्मान मिलता है।
- महिला गाँव की रहने वाली हो
- उम्र 18 साल से ज्यादा हो
- स्वयं सहायता समूह / सखी मंडल / SHG की सदस्य हो – ये सबसे जरूरी शर्त है
- परिवार की सालाना कमाई 1 लाख से कम हो, या गरीब परिवार से हो
- विधवा, तलाकशुदा, दिव्यांग, पिछड़े वर्ग की महिला को पहले मौका मिलता है
अगर आप सखी मंडल में नहीं हैं, तो आप लखपति दीदी नहीं बन सकतीं। पहले समूह में जुड़ना होगा।
चरण 1 – समूह में जुड़ें
अपने गाँव की सखी मंडल दीदी से मिलिए और समूह में नाम लिखवाइए। 10-12 महिलाओं का समूह बनता है।
चरण 2 – बचत शुरू करें
समूह में हर हफ्ते 50 या 100 रुपये जमा करना होता है। 6 महीने तक अच्छा बचत करने पर समूह को बैंक से कर्ज मिलता है।
चरण 3 – ट्रेनिंग लें
समूह से ही आपका नाम ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। आप अपनी पसंद का काम चुनिए – सिलाई, बकरी, मुर्गी, दुकान।
चरण 4 – कर्ज लें और काम शुरू करें
ट्रेनिंग के बाद आपको 1 लाख से 5 लाख तक का कर्ज मिलेगा। उसी से काम शुरू करना है।
चरण 5 – कमाई 1 लाख पार करे
जब आपकी सालाना कमाई 1 लाख रुपये से ऊपर हो जाएगी, तब आप लखपति दीदी कहलाएंगी।
- अपने गाँव की सखी मंडल दीदी के पास – सबसे पहले यहीं जाना है।
- प्रखंड में JSLPS कार्यालय में
- CSC प्रज्ञा केंद्र में भी पूछ सकते हैं।
कागज जो लगेगा:
आधार कार्ड,,राशन कार्ड, बैंक पासबुक, 1 फोटो, सखी मंडल की पासबुक
- ये योजना बिल्कुल मुफ्त है, फॉर्म के लिए किसी को पैसा मत देना
- ये पैसा मुफ्त में नहीं मिलता, ये कर्ज है, जिसे धीरे-धीरे किस्त में लौटाना होता है
- कोई बोले “बिना समूह के लखपति दीदी बना देंगे” तो वो झूठ बोल रहा है
- मैया योजना और लखपति दीदी दोनों एक साथ मिल सकती हैं, एक से दूसरी नहीं रुकती