PM Awas Yojana New List 2026 – अपना नाम ऐसे चेक करें, 2 मिनट में

प्रधानमंत्री आवास योजना का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने PM Awas Yojana New List 2026 जारी कर दी है। अगर आपने भी इस योजना के लिए आवेदन किया था, तो अब आप घर बैठे अपने मोबाइल से अपना नाम चेक कर सकते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि PM Awas की नई लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें, पैसा कब आएगा और अगर नाम नहीं आया तो क्या करना है।

प्रधानमंत्री आवास योजना भारत सरकार की सबसे बड़ी योजना है। इसका मकसद है कि देश में कोई भी गरीब परिवार बिना पक्के घर के ना रहे।

इस योजना में सरकार गरीब परिवार को पक्का घर बनाने के लिए पैसे देती है।

  • ग्रामीण क्षेत्र में – 1,20,000 रुपये
  • पहाड़ी और मुश्किल इलाके में – 1,30,000 रुपये
  • शहरी क्षेत्र में – 2,50,000 रुपये तक की मदद

यह पैसा सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में 3 किस्तों में आता है।

अपना नाम चेक करना बहुत आसान है। नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें –

स्टेप 1 – सबसे पहले अपने मोबाइल में pmayg.nic.in खोलें।
स्टेप 2 – होम पेज पर ऊपर Stakeholder वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3 – अब IAY / PMAYG Beneficiary पर क्लिक करें।
स्टेप 4 – अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें और Search पर क्लिक करें।
स्टेप 5 – अगर आपका नाम लिस्ट में होगा तो आपकी पूरी डिटेल खुल जाएगी।

रजिस्ट्रेशन नंबर आपको आवेदन करते समय मिला होगा।

अगर आपके पास रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है, तो घबराएं नहीं। आप बिना नंबर के भी नाम देख सकते हैं।

  • वेबसाइट खोलकर Advanced Search पर क्लिक करें।
  • अब अपना राज्य चुनें – जैसे Bihar
  • जिला चुनें – जैसे Darbhanga
  • ब्लॉक चुनें
  • पंचायत चुनें
  • साल में 2026 चुनें और Search दबाएं।

आपके पूरे पंचायत की लिस्ट खुल जाएगी। उसमें अपना नाम खोज लीजिए।

बहुत से लोग पूछते हैं कि लिस्ट में नाम आ गया तो पैसा कब आएगा।

पैसा 3 किस्तों में आता है –
पहली किस्त – 40,000 रुपये – घर की नींव डालने के लिए
दूसरी किस्त – 40,000 रुपये – दीवार और छत के लिए
तीसरी किस्त – 40,000 रुपये – घर पूरा होने के बाद

पहली किस्त लिस्ट में नाम आने के 15 से 30 दिन के अंदर आ जाती है। अगर देर हो रही है तो अपने पंचायत सचिव से पूछें।

अगर आपने आवेदन किया था और लिस्ट में नाम नहीं आया, तो ये 3 काम कीजिए –

  1. पहले अपना नाम दोबारा सही स्पेलिंग से चेक करें।
  2. अपने पंचायत के मुखिया या पंचायत सचिव के पास जाकर पूछें।
  3. हेल्पलाइन नंबर 1800-11-6446 पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच कॉल करें।

कई बार सर्वे में नाम छूट जाता है, तो अगले सर्वे में आपका नाम जोड़ दिया जाता है। इसलिए नया आवेदन करने की जरूरत नहीं है।

अगर आपका नाम लिस्ट में आ गया है, तो ये कागज तैयार रखिए –

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • राशन कार्ड
  • मनरेगा जॉब कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो

ये कागज पंचायत में जमा करने के बाद ही पहली किस्त आएगी।

Name Link
1. PM Awas Gramin Official Website – नई वाली
2. नाम चेक करने वाला डायरेक्ट लिंक – Registration Number से
3. बिना Registration Number के – गाँव / पंचायत वाली लिस्ट
4. PM Awas Urban वालों के लिए

1. PM Awas Gramin Official Website – नई वाली
pmayg.dord.gov.in
पुरानी pmayg.nic.in अब इसी पर खुलती है।

2. नाम चेक करने वाला डायरेक्ट लिंक – Registration Number से
awaassoft.pmayg.dord.gov.in
यहाँ Registration Number डालकर सीधा नाम चेक होगा।

3. बिना Registration Number के – गाँव / पंचायत वाली लिस्ट
rhreporting.nic.in
यहाँ State > District > Block > Panchayat चुनकर पूरी लिस्ट देख सकते हैं।

4. PM Awas Urban वालों के लिए
pmaymis.gov.in

शहर वालों के लिए यही वेबसाइट है।

तो दोस्तों, PM Awas Yojana New List 2026 में अपना नाम चेक करना अब बहुत आसान हो गया है। आप ऊपर बताए गए तरीके से 2 मिनट में अपना नाम देख सकते हैं। अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी तो इसको अपने गांव के WhatsApp ग्रुप में जरूर शेयर करें, ताकि और लोगों को भी फायदा हो।

Leave a Reply