PM Ayushman Yojana 2026 – पात्रता, लाभ और आवेदन की पूरी जानकारी

आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना 
(PM-JAY) भारत सरकार की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है। इसे 23 सितंबर 2018 को शुरू किया गया था।इस योजना का मकसद है कि गरीब परिवार के किसी भी व्यक्ति को  पैसों की कमी के कारण इलाज से वंचित ना रहना पड़े।

वेबसाइट: beneficiary.nha.gov.in
हेल्पलाइन नंबर: 14555 (फ्री कॉल है)

Join Our WhatsApp Channel

Join Our Telegram Channel

सुविधा विवरण
सालाना बीमा
5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज
किसके लिए
गरीब परिवार, SECC 2011 लिस्ट वाले
पैसा कौन देगा
केंद्र सरकार 60% पैसा देगी
कहां इलाज
पूरे भारत के किसी भी सरकारी/प्राइवेट अस्तपाल में
कितनी बीमारी
1949 बीमारी का ईलाज फ्री

केंद्र का हिस्सा: गरीब परिवार को 5 लाख तक का इलाज, चाहे वो झारखंड में हो या दिल्ली / कोलकाता में, कहीं भी इलाज करा सकता है।

सुविधा विवरण
सालाना बीमा
5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज
किसके लिए
सभी राशन कार्ड वाले परिवार -पीला,गुलाबी,हरा,सफेद,सब
पैसा कौन देगा
झारखंड सरकार 40% पैसा देगी
कहां इलाज
झारखंड के अस्पताल + बाहर के बडे अस्पताल में भी
खास सुविधा
राशन कार्ड है तो नाम अपने आप जुडा हुआ हैं

राज्य का हिस्सा: झारखंड सरकार ने कहा है – “हमारे राज्य में कोई भी राशन कार्ड वाला परिवार इलाज से वंचित नहीं रहेगा।” इसलिए केंद्र की लिस्ट में नाम ना भी हो, तो भी राशन कार्ड से 5 लाख मिलेगा।

सुविधा विवरण (केंद्र +राज्य मिलाकर)
कुल बीमा
5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज/साल/परिवार
परिवार के कितने लोग
परिवार के सभई सदस्य ,कोई सीमा नहीं
उम्र की सीमा
बच्चे से लेकर 70 साल तक बुजुर्ग सब
70 साल से ऊपर वाले
अलग से 5 लाख अतिरिक्त – आयुष्मान वय वंदना कार्ड
  • हार्ट का ऑपरेशन,स्टेंट
  • कैंसर का इलाज, कीमो
  • किडनी, डायलिसिस
  • एक्सीडेंट, हड्डी टूटना, ऑपरेशन
  • बच्चा होने का ऑपरेशन (सीजेरियन)
  • मोतियाबिंद, आंख का ऑपरेशन
  • पथरी, अपेंडिक्स, हर्निया

मतलब छोटे से लेकर बड़े ऑपरेशन तक सब फ्री है।

ऑनलाइन तरीका:

  1. मोबाइल में गूगल खोलिए
  2. लिखिए – beneficiary.nha.gov.in
  3. अपना आधार नंबर / राशन कार्ड नंबर डालिए
  4. नाम आ जाएगा, वहां से Ayushman Card Download कर लीजिए

ऑफलाइन तरीका (सबसे आसान):

  1. आधार कार्ड + राशन कार्ड लेकर जाइए
  2. नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) या सरकारी अस्पताल में जाइए
  3. बोलिए – आयुष्मान कार्ड बनाना है
  4. 10 मिनट में कार्ड बन जाएगा

आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान है। इस योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है, जिससे किसी भी परिवार को पैसों की कमी के कारण इलाज से वंचित नहीं रहना पड़ेगा।

अगर आपके पास राशन कार्ड है, तो आज ही अपना आयुष्मान कार्ड बनवाएं और इस योजना का लाभ उठाएं। कार्ड बनवाने के लिए नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) या सरकारी अस्पताल में जाएं।

अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट beneficiary.nha.gov.in पर जाएं या हेल्पलाइन नंबर 14555 पर फ्री कॉल करें।

प्रश्न 1. आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है?
उत्तर – जिसके पास राशन कार्ड है या जिसका नाम SECC 2011 की लिस्ट में है, वो सभी बनवा सकते हैं।

प्रश्न 2. आयुष्मान योजना में कितना पैसा मिलता है?
उत्तर – हर परिवार को साल में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है।

प्रश्न 3. क्या प्राइवेट अस्पताल में भी इलाज फ्री होगा?
उत्तर – हां, सरकार से जुड़े हुए (Empanelled) सरकारी और प्राइवेट दोनों अस्पतालों में इलाज फ्री होगा।

प्रश्न 4. आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
उत्तर – सिर्फ आधार कार्ड और राशन कार्ड चाहिए।

प्रश्न 5. 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को क्या मिलेगा?
उत्तर – 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को अलग से 5 लाख रुपये का आयुष्मान वय वंदना कार्ड मिलेगा।

यह जानकारी केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है। योजना से जुड़ी सही और ताजा जानकारी के लिए कृपया आधिकारिक वेबसाइट beneficiary.nha.gov.in या नजदीकी सरकारी अस्पताल / CSC सेंटर से संपर्क करें।

Leave a Reply